फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे पर दो घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार, मरीज परेशान

Sun, 05 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी- पठानकोट हाईवे पर  जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार में थमी वाहनों की रफतार। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय देवता मेला जोगिंद्रनगर के समापन समारोह के दौरान बारिश के बीच मंडी-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे निगम की बसों को भी अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर से हराबाग और ढेलू तक वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों में सवार सैकड़ाें यात्री भी कैद होकर रह गए। सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी अपने-अपने वाहनों में फंसे रहे। इधर, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए निजी वाहनों में पहुंचे मरीज भी परेशान हुए। रविवार दोपहर बाद रामलीला मैदान से दूसरी और अंतिम जलेब करीब 4 बजे निकली। इस दौरान अचानक बारिश के साथ आसमान से ओले गिरते ही यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें