नगर निगम के जेल रोड में सीवरेज चैंबर के लीक होने से गिरा डंगा, हवा में लटका पार्क। स्त्रोत जा
मंडी। नगर निगम मंडी के पैलेस कॉलोनी वार्ड नंबर-एक में निर्माणाधीन पार्क की सुरक्षा दीवार मंगलवार सुबह बारिश के बीच भरभरा कर गिर गई। इससे पार्क का हिस्सा अब सकोढ़ी खड्ड की ओर हवा में लटक गया है। स्थानीय पार्षद हरदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि पार्क के बीच सीवरेज चैंबर के लीक होने के कारण डंगा धराशायी हुआ है।
नगर निगम मंडी के पैलेस कॉलोनी नंबर-एक में करीब 16 लाख की लागत से पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सकोढी खड्ड के किनारे डंगे का निर्माण कुछ समय पहले ही किया है। निर्माणाधीन पार्क के बीचोंबीच सीवरेज लाइन और चैंबर हैं, जिन्हें आग्रह करने के बाद भी जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने शिफ्ट नहीं किया।
पार्षद हरदीप सिंह ने सीवरेज चैंबर के लीक होने से रिसाव से डंगे की मजबूती कमजोर हो गई थी। बीते सप्ताह भी पार्क के डंगे में मोटी दरारें आने की सूचना दी गई थी। मगर बुधवार सुबह बारिश के बीच निर्माणधीन पार्क का डंगा भरभरा कर गिर गया। उन्होंने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए झूले, बेंच और ओपन जिम की सुविधा प्रस्तावित थी। अब इस डंगे के ढहने के बाद नए सिरे से निर्माण कार्य करना होगा।
सीवरेज चैंबर के रिसाव से निर्माणाधीन पार्क का डंगा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। वर्तमान में नगर निगम कार्यालय में एक सहायक अभियंता और दो कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं। वर्क सुपरवाइजर का पद भी खाली है। इस कार्य विकास कार्यों की देखरेख में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। - वीरेंद्र भट्ट, महापौर, नगर निगम मंडी
नगर निगम के जेल रोड में सीवरेज चैंबर के लीक होने से गिरा डंगा, हवा में लटका पार्क। स्त्रोत जा