फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सलाहण-धार संपर्क मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों में भारी रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत खद्दर की सलाहण-धार संपर्क मार्ग की खस्ताहालत को लेकर लोगों में भारी रोष है। बरसात में हुए भूस्खलन के कारण सड़क के डंगे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। आलम यह है कि बीमार हो जाने पर लोगों को चारपाई पर उठाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांववासियों भूरी सिंह, चांद धीमान, नारायण सिंह, बालम राम, देशराज, अनिल, चमन, सुनील, मिंटू और दान सिंह आदि ने बताया कि यह सड़क करीब 15 साल पहले बनी थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में जगह-जगह मिट्टी, पत्थर और गड्ढे पड़े हुए हैं।
कहा कि बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह बंद हो जाती है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बताया लेकिन सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। गांववासियों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मामला ध्यान में लाया गया है। इस सड़क को जल्द ठीक करने का प्रयास किया जाएगा और मौके पर जेसीबी मशीन को भेजा जाएगा।
-पवन गुलरिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लडभड़ोल
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें