फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्राध्यापक संघ ने काली पट्टियां लगा जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राध्यापक संघ ने काली पट्टियां लगा जताया विरोध
विज्ञापन

लंबित महंगाई भत्ता, बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में स्थानीय इकाई की ओर से गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में काली पट्टियां लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार के समक्ष कई बार विषय उठाए जाने के बावजूद शिक्षकों की महत्वपूर्ण मांगें अभी तक लंबित हैं। इससे शिक्षकों में निराशा का माहौल है। महाविद्यालय प्राध्यापकों के लिए कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम की अधिसूचना तत्काल जारी की जाए। सभी पदोन्नति के मार्ग बिना किसी विलंब के खोले जाएं। लंबित महंगाई भत्ता और सभी बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि ये मांगें केवल शिक्षकों के हित तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के मनोबल और संस्थागत विकास से भी जुड़ी हुई हैं। अंत में सभी प्राध्यापकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और सरकार से शीघ्र वार्ता कर मांगों का समाधान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें