फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नबाही के लोगों को 22 दिनों से नहीं मिल रहा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उप मंडल के लोअर गोड़, गुलाणू, नबाही के लोगों को करीब 22 दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए ग्रामीणों को गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंड पंपों पर निर्भर होना पड़ा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों राकेश कुमार, सुहडु राम, नत्थू राम, रत्न चंद, रूप लाल, मुंशी, बालम, जगदीश, दौलत राम और अमृति देवी आदि ने बताया कि करीब 22 दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है।
लोगाें ने जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से आग्रह किया कि शीघ्र उन्हें पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए, अन्यथा मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करना पड़ेगा। कनिष्ठ अमन परमार ने बताया कि भंडारण टैंक पेयजल आपूर्ति की पाइप में खराबी आनी से पेयजल वितरण में विलंब हो रहा है। कर्मचारियों ने अब लाइन को ठीक कर दिया है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें