फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कथैली गांव के लोगों ने बीडीओ कार्यालय धर्मपुर में जताया विरोध

Sat, 27 Dec 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। कथैली गांव के लोगों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय धर्मपुर पहुंचकर कथैली वार्ड को ब्रांग पंचायत से हटाकर बनाल पंचायत में मिलाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि उनसे इस संबंध में गलत तरीके से हस्ताक्षर लिए गए हैं, जिसे वे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण देश राज, लेख राज, रूप लाल, भागीदार, हंसराज, अब्बू, सरला देवी, कंचना देवी, कमला देवी, नीला देवी, सीमा देवी व अन्य ने बीडीओ धर्मपुर बालम राम को ज्ञापन सौंप एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कथैली वार्ड को ब्रांग पंचायत में ही रखा जाए, अन्यथा वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर, खंड विकास अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को पत्र के माध्यम से जिला पंचायत अधिकारी को भेज दिया जाएगा ताकि उचित निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें