फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अभिषेक-अनिमेश की जोड़ी ने परीक्षित-प्रकाश को हराकर खिताब अपने नाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सुरजीत ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

शिक्षाविद स्कूल पद्धर में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। शिक्षाविद स्कूल पद्धर में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की 40 से अधिक टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के ओपन डबल मुकाबले में अभिषेक-अनिमेश की जोड़ी ने परीक्षित-प्रकाश को हराकर खिताब अपने नाम किया। ओपन सिंगल वर्ग में प्रकाश विजेता और परीक्षित उपविजेता रहे। अंडर-18 डबल वर्ग में सूर्य-चंद्रशेखर की जोड़ी ने पहला, जबकि अंकुश-आर्यन की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग के सिंगल मुकाबले में अंशुल विजेता और काव्यांश उपविजेता रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 डबल वर्ग में माधवन-सूरज की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि सिंगल वर्ग में माधवन विजेता बने। महिला डबल वर्ग में परीक्षा-सपना की जोड़ी ने बाजी मारी। वहीं, महिला सिंगल वर्ग में परीक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। महिला अंडर-16 वर्ग में प्रतीक्षा विजेता रहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह में एसडीएम सुरजीत ठाकुर ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को चिट्टे जैसे नशों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलो हिमाचल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन सुनील डोगरा ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें