फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बम-बम भोले के जयकारों के गूंजे शिवालय, दूध, माखन और घी से किया जलाभिषेक

विज्ञापन
मंडी के एकादशरूद्र मंदिर में सावन मास पर भोलेनाथ का गुणगान करते श्रद्वालु     संवाद
विज्ञापन
जिला भर के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी भीड़, दिनभर लगी रहीं भक्तों की कतारें
विज्ञापन

जगह-जगह लगाए लगे खीर के भंडारे, शिवालयों में शाम तक चलता रहा भजन-कीर्तन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिला भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु सुबह से ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में लगे रहे। अपनी बारी आने पर उन्होंने जहां शिवलिंग पर दूध दही, माखन, घी और जलाभिषेक किया, वहीं अपने अराध्य भगवान को भांग, धतूरा, बिल्व पत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान अधिकांश श्रद्धालुओं की ओर से व्रत रखे गए और मंदिरों में एकत्रित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन भी किया। अधिकांश शिव मंदिरों में प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से खीर भंडारे भी लगाए गए। करसोग स्थित ममलेश्वर महादेव, शंकर देहरा, सुंदरनगर स्थित महादेव, शिव मंदिर चतरोखड़ी, डैहर, बलद्वाड़ा, शिव मंदिर सरकाघाट, त्रिवेणी महादेव मंदिर धर्मपुर, कुड महादेव लडभड़ोल, लदरूही मंदिर, जोगिंद्रनगर, पधर सहित विभिन्न मंदिरों में दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हरी। इधर, छोटी काशी मंदिर के ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिव लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर प्रबंधन की ओर से शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए गर्भगृह से बाहर एक लोहे की कीप बनाई है, श्रद्धालुओं ने उसमें जल, दूध, दही को डाल कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं, मंदिर में खीर का भंडारा भी लगाया गया। एकादश रूद्र मंदिर में चल रहे अखंड जाप के दौरान श्रद्धालु बारी-बारी से ओम नम: शिवाय के जाप में बैठे, सुबह साढ़े ग्यारह बजे अन्न भंडारे के साथ विशेष रूप से खीर का भंडारा भी परोसा गया। इसके अलावा त्रिलोकी नाथ, पंचवक्त्र, सिद्ध शंभू, महामृत्यंजय, नीलकंठ महादेव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती और एकादश रूद्र मंदिर के पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि दूसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं भी भारी भीड़ रही। शिवलिंग का रूद्राभिषेक करने को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे। श्रद्धालुओं और दानी सज्जनों के सहयोग से खीर के भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन




सुंदरनगर में भी सावन की धूम
सुंदरनगर (मंडी)। सावन माह के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध महादेव मंदिर, डोडेश्वर महादेव मंदिर, धारली स्थित प्राकृतिक शिव मंदिर और कुलवाड़ा मंदिर में महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुंदरनगर में विभिन्न स्थानों पर खीर के भंडारे लगाए गए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजपुर बाजार में स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर करीब तीन क्विंटल खीर बनाकर बाजार में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को बांटी। नरेश चौक पर ऑटो चालकों ने मिलकर करीब एक क्विंटल खीर बांटी।
विज्ञापन

शिव मंदिर सरकाघाट में लगीं भक्तों की कतारें
सरकाघाट (मंडी)। सावन महीने के दूसरे सोमवार् को प्राचीन शिव मंदिर सरकाघाट के प्रांगण में भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस मौके पर खीर के भंडारे का आयोजन करवाया गया। श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शनों के लिए पूरी श्रद्धा के साथ अपनी अपनी बारी का इतजार करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें