फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राम महोत्सव समेत आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद लडभड़ोल की बैठक में चर्चा
विज्ञापन

19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में राम महोत्सव कार्यक्रम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। विश्व हिंदू परिषद की जोगिंद्रनगर इकाई की ओर से रविवार को लडभड़ोल स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड़ में भड़ोल प्रखंड की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ मंदिर के महंत लाल गिरी के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान संगठन के आगामी धार्मिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष करण कटोच ने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अधिक से अधिक संख्या में हिंदू समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में राम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से 2 अप्रैल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संगठन की ओर से पूरे महीने धर्म रक्षा कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, जिसके तहत विभिन्न जागरूकता और धार्मिक गतिविधियां आयोजित होंगी। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भड़ोल प्रखंड के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। जिलाध्यक्ष करण कटोच ने महंत गिरधर गिरी को संत संयोजक (जिला जोगिंद्रनगर), संजीव शर्मा को अध्यक्ष भड़ोल प्रखंड, संजीव चौहान को उपाध्यक्ष भड़ोल प्रखंड तथा जसवीर सिंह को सह-मंत्री भड़ोल प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें