फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर के हर शैक्षणिक संस्थान में फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वतंत्रता दिवस पर जोगिंद्रनगर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपमंडल स्तरीय मुख्य समारोह रामलीला मैदान में होगा, जहां एसडीएम मनीश चौधरी सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स मार्चपास्ट कर तिरंगे को सलामी देंगे। एसडीएम कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि शिक्षण संस्थानों को 13 अगस्त तक परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सूची जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें