फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धान की नर्सरी लगाने का सबसे उपयुक्त समय 15 मई से 7 जून रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्का, चारे के लिए भी यह समय उपयोगी
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने जारी किए सुझाव

संवाद न्यूज एजेंसी

डैहर (मंडी)। सुंदरनगर कृषि विज्ञान केंद्र ने बुधवार को किसानों और पशुपालकों के लिए मई माह के महत्वपूर्ण कृषि सुझाव जारी किए। प्रभारी पंकज सूद ने बताया कि धान की नर्सरी लगाने का सही समय 15 मई से 7 जून है, इसके लिए आरपी-2421, एचपीआर-1068 और कस्तूरी बासमती जैसी उन्नत किस्में अपनाने तथा बीज उपचार जरूरी है। मध्य व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मई-जून में मक्का की बुआई की सलाह दी गई, जबकि निचले क्षेत्रों में टमाटर, मिर्च और बैंगन में निराई-गुड़ाई व खाद का उपयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन


सब्जियों में भिंडी, फ्रांसबीन, कद्दू वर्गीय फसलों की बुआई के लिए यह समय उपयुक्त है, वहीं उच्च क्षेत्रों में फूलगोभी, पत्ता गोभी, गाजर, मूली व पालक के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया गया। टमाटर और मिर्च को रोगों से बचाने के लिए छिड़काव और खेतों में कच्चे गोबर के उपयोग से बचने की सलाह दी गई। पशुपालकों को पशुओं को गर्मी और लू से बचाने, छायादार स्थान, ठंडा पानी, समय पर टीकाकरण व परजीवी नियंत्रण पर ध्यान देने को कहा गया। मछली पालन में तालाब का जल स्तर 5–6 फीट रखने और संतुलित आहार देने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें