अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत नशे के खिलाफ पुलिस को एक और कामयाबी मिली। सुंदरनगर पुलिस ने मंगलवार शाम को करीब सात बजे भवाणा फोरलेन पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक स्कूटी आई, पुलिस ने उसकी चेकिंग तो स्कूटी से 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विशाल निवासी बंदला, तहसील सदर जिला बिलासपुर और राहुल निवासी गांव लोअर बैहली, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी एक निजी आईटीआई के प्रशिक्षु हैं। दोनों चिट्टे के आदी हैं। पुलिस ने इन्हें बुधवार को सुंदरनगर की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। पुलिस इन दोनों से उस ठिकाने का पता लगा रही है। जहां से ये दोनों चिट्टा लेकर आए थे। हालांकि, इन पर अभी तक कोई नशे को लेकर मुकदमा नहीं है। पुलिस इनके मोबाइल से हुए लेनदेन और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि आरोपियों से गहन जांच पड़ताल की जा रही है।