फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विधायक ने शिक्षण संस्थानों का मामला विस में उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, स्कूल बने राजनीति का अखाड़ा, प्रधानाचार्यों पर की जाए कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

....
संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को अपनी प्राथमिकता बताती है, लेकिन सरकाघाट विस क्षेत्र के स्कूल राजनीति का अखाड़ा बन गए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सवाल उठाया कि शिक्षण संस्थानों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह किस तिथि तक आयोजित किए जा सकते हैं।
कहा कि जिन स्कूलों में निर्धारित समय सीमा के बाद पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किए गए और अनधिकृत व्यक्तियों को आमंत्रित कर राजनीतिक भाषण दिलवाए, वहां के प्रधानाचार्यों पर सरकार क्या कार्रवाई कर रही है। इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए शीतकालीन शिक्षण संस्थानों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 20 दिसंबर तक और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में यह आयोजन 31 दिसंबर तक करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 से सभी शिक्षण संस्थानों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे सभी उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा को 8 जनवरी को निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी अनुपालना न करने वाले प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विधायक दिलीप ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में हारे-नकारे नेता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर स्कूलों के वार्षिक वितरण समारोह में राजनीतिक भाषण दे रहे हैं। ऐसे प्रधानाचार्यों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें