फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मई में नहीं चढ़ा पारा, रुक-रुक कर बारिश से मौसम सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नींबू सहित अन्य शीतल पेय पदार्थों की मांग में आने लगी तेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में मई माह के दौरान रिमझिम बारिश और आसमान में लगातार बादल छाए रहने से इस बार गर्मी ने पिछले वर्षों की तुलना में अपेक्षाकृत कम तेवर दिखाए हैं। स्थिति यह है कि मई के मध्य तक भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। 13 व 14 मई को जिले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। जबकि वर्ष 2025 में 14 मई को तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं वर्ष 2022 में इसी दिन पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हल्की बारिश और बादलों के कारण सुबह और शाम का मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन-चार बजे तक चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान उमस और गर्मी के कारण पसीना भी निकल रहा है।
विज्ञापन


बाजार में नींबू पानी, जूस और अन्य शीतल पेय पदार्थों की मांग में भी इजाफा हुआ है। शहर के बाजारों में लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। दुकानदार संत राम का कहना है कि नींबू की कीमत 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों में नींबू और गर्मी से राहत देने वाले फलों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मंडी जिला में 10 मई से 14 मई तक तापमान (डिग्री सेल्सियस)


| तारीख | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |

| 2026 | 31.3 | 30.9 | 33.5 | 34.3 | 34.3 |
| 2025 | 32.2 | 34.4 | 33.3 | 35.8 | 36.4 |

| 2024 | 33.2 | 32.8 | 30.9 | 35.0 | 35.2 |

| 2023 | 30.6 | 32.6 | 33.9 | 33.9 | 30.6 |

| 2022 | 34.0 | 35.2 | 35.6 | 34.8 | 37.7 |
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें