फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला 35 वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लांगणा के बन गांव में वीरवार सुबह की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। उपतहसील मकरीड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लांगणा के बन गांव में वीरवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान बन गांव निवासी 35 वर्षीय दलेर सिंह पुत्र स्वर्गीय जय सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बस्सी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने घर से करीब 400 मीटर दूर खेतों के बीच एक पेड़ के साथ शव लटका देखा। पहले ग्रामीणों को लगा कि शव किसी प्रवासी मजदूर का हो सकता है, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी पहचान स्थानीय निवासी दलेर सिंह के रूप में हुई। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।बताया जा रहा है कि दलेर सिंह विवाहित था और अक्सर अपने ससुराल में रहता था। करीब छह महीने पहले ही वह अपने पैतृक गांव बन लौटा था। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया या फिर मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बस्सी पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें