फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध का स्तर किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान का पैमाना : अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ललित कुमार अवस्थी ने कहा है कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान वहां होने वाले शोध के स्तर से होती है। आज के समय में शोध में मात्रात्मक दृष्टिकोण अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समाजोपयोगी शोध करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय में अनुसंधान में मात्रात्मक दृष्टिकोण विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति डॉ. ललित कुमार अवस्थी ने किया। सह आचार्य डाॅ. पवन कुमार चांद ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों को आधुनिक शोध तकनीकों, मात्रात्मक विश्लेषण विधियों एवं शोध में प्रयुक्त साफ्टवेयर के व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त करना है। एनआईटी हमीरपुर के प्रोफेसर सचिन कुमार के सान्निध्य में शोधार्थी शोध की योजना बनाने, डाटा संग्रहण की विधियां, सांख्यिकीय विश्लेषण तथा निष्कर्षों की व्याख्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विस्तारपूर्वक सीखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें