फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार से टक्कर मार कर पांच को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के चांगर वार्ड में नरेश चौक पर रविवार रात एक कार चालक ने टक्कर मारकर पांच लोगों को घायल कर दिया। हादसे में तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर में सैर करने के लिए निकला दंपती भी चपेट में आ गया। दोनों को रात को ही सिविल अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चांगर कॉलोनी निवासी चमनलाल को सिर पर चोट लगी है। उनकी पत्नी की टांग टूट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीबीएमबी कॉलोनी में रहने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। रविवार रात करीब 8 बजे एक कार ने सबसे पहले नरेश चौक पर हाईवे पर स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। कुछ ही दूरी पर कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार बाइक सवार को घायल कर दिया।
उसके बाद चालक ने सैर कर रहे राहगीर दंपती को भी टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। कार चालक की पहचान प्रकाश पुत्र राम सिंह निवासी ओल्ड बीबीएमबी काॅलोनी के रूप में हुई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें