फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन की कटिंग से तबाह हुई पांच भाइयों की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। नौ मील बास्ता गांव के पांच भाइयों नागनू राम, गोबिंद राम, आलम चंद, नोक सिंह और आत्मा राम की 4.5 बीघा कृषि भूमि फोरलेन की कटिंग के बाद बरसात में भूस्खलन और भू धंसाव के कारण तबाह हो गई है।
विज्ञापन

इन भाइयों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस संकट के बारे में सूचित किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब ये पांचों भाई प्रशासन से मुआवजे और नई जगह देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कोई समाधान नहीं किया गया, तो उनके घरों को भी खतरा हो सकता है।
इन भाइयों में से एक भाई लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि बाकी चार भाई अपनी मेहनत और कृषि से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है। उधर, पंचायत प्रधान जागर भूषण कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रभावितों का मौका किया है। इनकी कृषि योग्य जमीन फोरलेन कटिंग के कारण तबाह हो चुकी है। अब जमीन धंसने के चलते घरों को खतरा हो सकता है। भूषण कुमार ने प्रशासन से इन प्रभावितों की हर संभव सहायता करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें