फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक होगा रोमांच का सफर

विज्ञापन
पठानकोट जोगिंद्रनगर हैरीटेज रेलवे ट्रैक की गुणवता जांच के लिए शनिवार को जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेश
विज्ञापन
रेलवे के ओएनएस विभाग से रेलगाड़ियों के संचालन को दी स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक लगभग 164 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन पर रेलगाड़ियों का संचालन जल्द ही शुरू होगा। भारतीय रेलवे के ओएनएस विभाग ने इसके लिए आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। इससे पहले रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) ने भी ट्रैक की गुणवत्ता की जांच कर सुरक्षा की पुष्टि की थी।
शनिवार को पठानकोट से सुबह साढ़े नौ बजे जोगिंद्रनगर की ओर रवाना हुई ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे जोगिंद्रनगर स्टेशन पहुंची। इस दौरान 164 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता भी सही पाई गई। मार्च में ही इस मार्ग पर नियमित रेल संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सहायक डिविजनल अधिकारी सुभाष राज के अनुसार पठानकोट के पास स्थित चक्की रेलवे पुल चार साल पहले, 20 अगस्त 2022 को क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के नए सिरे तैयार होने और सीआरएस और ओएनएस विभाग से सशर्त स्वीकृति मिलने के बाद अब इस मार्ग पर रेल संचालन शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें