फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिमाचल परिवहन की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही श्री सतगुरूसिंह स्मारक किक्रेट प्रतियोगिता में शॉट खेलता बल
विज्ञापन
....
विज्ञापन

मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल परिवहन की टीम ने एकतरफा जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
मंगलवार को खेले गए मैच में हिमाचल परिवहन की टीम ने शिव शक्ति कोटली की टीम को सात विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी शिव शक्ति कोटली की टीम के बल्लेबाज हिमाचल परिवहन की टीम के गेंदबाजों का डट कर सामना नहीं कर पाए। निर्धारित 12 ओवर में शिव शक्ति कोटली की टीम ने महज 67 रन बनाए। अभिषेक ने सबसे अधिक 13 रन बनाए। खेम चंद व मुन्ना ने 12-12 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल परिवहन की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने सबसे अधिक तीन विकेट प्राप्त किए। 68 रनों के आसान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मैदान में उतरी हिमाचल परिवहन की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संदीप ने 32 रनों की पारी खेली। सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने बताया कि मंगलवार को केवल एक मैच खेला गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें