तनिहार में डाक विभाग की बंद शाखा के बाहर लटका बोर्ड। संवाद
टिहरा (मंडी)। टिहरा क्षेत्र की तनिहार पंचायत में करीब 45 वर्षों से संचालित की जा रही डाकघर की शाखा बंद हो गई। इससे क्षेत्र के 250 से अधिक खाताधारकों के साथ वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। डाकघर की इस शाखा से तनिहार, धलौण, सधोटी तथा टिक्कर सहित अन्य गांव के लोगों को सुविधा प्राप्त हो रही थी।
इन गांवों के लोग पिछले 45 वर्षों से घर द्वार पर डाक सेवा प्राप्त कर रहे थे, लेकिन एकाएक बंद करने से लोग परेशान हैं। स्थानीय चमन लाल, राजमल, त्रिलोक चंद, बीरबल सिंह, कमलेश कुमार, प्रेम सिंह ने बताया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि घर द्वार बुजुर्गों और अन्य लोगों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी। दूसरी ओर दी गई सुविधाओं को भी लोगों से छीना जा रहा है। विभाग और सरकार से डाकघर की इस शाखा को बंद न करने की मांग की है।
....
उप डाकघर से शाखा डाकघर की दूरी कम से कम 4 किलोमीटर होनी चाहिए। तनिहार शाखा की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। जहां तक वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा प्रदान करने की बात है तो उन्हें घर द्वार सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।
-संजय कुमार, एसएसपीओ वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर