फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्यपाल 22 को शिकारी देवी के करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 20 से 22 मई तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह सुप्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर मंडी के भी दर्शन करेंगे। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी और चार अन्य पारिवारिक सदस्य होंगे। राज्यपाल के एडीसी मेजर गुरतेज सिंह कंधोला की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में बताया गया है कि 20 मई को राज्यपाल दोपहर डेढ़ बजे राज भवन शिमला से प्रस्थान करेंगे और 03:10 बजे होटल हॉट स्प्रिंग तत्तापानी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 04:40 बजे मूल माहूंनाग मंदिर, करसोग पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। राज्यपाल श्री ममलेश्वर मंदिर, ममेल में कामाख्या देवी मंदिर के भी दर्शन करेंगे। 21 मई को राज्यपाल 09:00 बजे चिंडी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। 10:30 बजे जंजैहली चौक में वह एक ड्रग उन्मूलन अभियान में भाग लेंगे। 22 मई को राज्यपाल 10:40 बजे शिकारी माता मंदिर, मंडी पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। 15:00 बजे तत्तापानी से प्रस्थान कर 16:30 बजे राज भवन, शिमला पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें