फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रभावितों की अधिकारिक सूची जल्द से जल्द जारी करे सरकार : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राहत के साथ-साथ अब इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की दिशा में भी काम करना पड़ेगा। आपदा प्रभावितों के हित की बात हम हर मंच से उठा रहे हैं, आगे भी उठाते रहेंगे। बिना सबका साथ इस तबाही से उबरना कठिन होगा। अभी भी बहुत जगह पर सड़कें नहीं खुल पाई हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। हजारों की संख्या में लोग आपदा राहत शिविरों में या अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। ऐसे लोगों की घर वापसी भी सुनिश्चित करानी है। उन्हें सुरक्षित आशियाना देना, समय से आवश्यक सेवाएं और सुविधा देना भी हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

आपदा प्रभावित लोगों को समय से सरकार की पुनर्वासन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। क्योंकि अभी बारिश की शुरुआत है आगे भी भारी बरसात की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित अस्थाई शरण और सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध करवाने में सरकार को तेजी लानी पड़ेगी। इस आपदा में प्रभावितों की मदद करने के लिए जिस तरीके से जन सहयोग मिला वह अकल्पनीय है। लोगों ने स्वतः आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच बढ़ चढ़कर सहयोग किया।
तन, मन, धन, वाणी और कर्म से हजारों की संख्या में दानी सज्जन आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़े हुए। हर्ष की बात यह है कि पुनर्वासन की योजनाओं में भी बहुत सारे संस्थान, गैर सरकारी संगठन, आम लोग आगे आ रहे हैं और भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दे रहे हैं। ऐसे लोग बधाई के पात्र हैं। प्रदेश में हजारों की संख्या में लोगों के घर बह गए हैं और हजारों की संख्या में ऐसे घर हैं जो आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है। अभी तक सभी प्रभावितों का आधिकारिक आंकड़ा भी सामने नहीं आया है। इसलिए प्रदेश सरकार से मेरा आग्रह है कि लोगों के हुए नुकसान का संपूर्ण आंकड़ा दस्तावेजों के साथ जारी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें