मंडी के सीबीएसई स्कूल में खेली जा रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिला
बालक वर्ग में मंडी ने कांगड़ा को 58-27 से हराया, बिलासपुर, ऊना और सोलन ने भी दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसईडी मंडी में आयोजित 35वीं अंडर-14 राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को लीग और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला बास्केटबाल संघ के महासचिव अशोक भुट्टो ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले रोमांचक रहे।
बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में बिलासपुर ने शिमला को 24-19 से हराया। दूसरे मैच में हमीरपुर ने मंडी को 15-8 से मात दी। जबकि तीसरे मुकाबले में सोलन ने जीएनएमपीएस सिरमौर को 13-12 के करीबी अंतर से पराजित किया। बालक वर्ग में ऊना ने बिलासपुर को 27-24 से हराया। वहीं, मेजबान मंडी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 58-27 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मंडी ने जीएनएमपीएस सिरमौर को 40-31 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में हमीरपुर ने बिलासपुर को 22-19 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल में मंडी और हमीरपुर की बालिका टीमें आमने-सामने होंगी।
मंडी के सीबीएसई स्कूल में खेली जा रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिला