फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छयाल, चौंतड़ा के मोक्षधाम में होगा संक्रमितों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के मच्छयाल और चौंतड़ा मोक्षधाम में अब कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार हो सकेगा। सभी रस्में कोविड प्रोटोकाल के तहत प्रशासन की मौजूदगी में होंगी। जोगिंद्रनगर शहर में एकमात्र मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के बढ़ते बोझ को लेकर प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं ने मोक्षधाम में लकड़ियों की व्यवस्था कर दी है। प्रशासन की ओर से चिह्नित इन दोनों मोक्षधामों में लकड़ी की व्यवस्था भी प्रशासन करेगा। संक्रमितों के शव को चितास्थल तक पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से स्ट्रेचर की व्यवस्था भी कर दी गई है। इससे पहले जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार स्थित मोक्षधाम को कोविड संक्रमितों का अंतिम संस्कार हो रहा था। मच्छयाल में कोविड मृतक पूर्व सैनिक के संस्कार के दौरान कुछ लोगों के विरोध के बाद प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।
रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के माध्यम से अभी तक छह छोटे वाहन लकड़ी के उपलब्ध करवा दिए हैं। क्लब के अध्यक्ष मेजर जीएस बरवाल और असिस्टेंट गवर्नर अजय ठाकुर ने बताया कि चार और वाहन लकड़ी के प्रशासन को जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। वन मंडलाधिकारी राकेश कटोच ने बताया कि लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

...
अब प्रशासन की देखरेख में कोविड संक्रमितों का अंतिम संस्कार होगा। चौंतड़ा और मच्छयाल मोक्षधाम में भी संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण स्तर पर वालंटियरों की कमेटियां भी गठित की जा रही हैं, ताकि मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर अंतिम संस्कार की रस्में पूर्ण हो सके।
विज्ञापन

-अमित मेहरा, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें