मंडी के भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर उकेरा मुर्गियाचक महादेव का स्वरूप। स्त्रोत- जागरूक पाठक
मंडी। ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर वीरवार को मुर्गियाचक महादेव बिहार का स्वरूप उकेरा गया। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि भगवान शिव की पिंडी पर बिहार के नालंदा जिला स्थित प्राचीन मुर्गियाचक महादेव का भव्य स्वरूप उकेरा गया।
मुर्गियाचक शिव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रतीक भी है। इस मंदिर की विशेषज्ञों और स्थानीय साक्ष्यों के अनुसार यहां पाल राजवंश (9वीं-12वीं शताब्दी) के काल की प्राचीन मूर्तियां और पुरातात्विक अवशेष पाए गए हैं। मंदिर परिसर अत्यंत शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। संवाद