फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुकेती कलाकारों के नाम रही करसोग मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या

Wed, 08 Apr 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेश भारद्वाज, पाल सिंह, एसएमएस चवासी और टीटू रायजादा ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी

करसोग (मंडी)। जिलास्तरीय नलवाड़ मेला करसोग की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय सुकेती कलाकारों के नाम रही। मुख्य कलाकारों में नरेश भारद्वाज, पाल सिंह, एसएमएस चवासी और टीटू रायजादा ने प्रस्तुतियों से समां बांधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।
पहली सांस्कृतिक संध्या में नृत्य, गायन और वादन की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। निशा कुमारी, दिक्षिता चौहान, अंशिका, शिवानी, रोहित, वंशिका, देव राज, वीरेंद्र कपूर, अंशिका सिंगल, हिमांशु, गौरव, जतिन भारद्वाज, एचआर ठाकुर, एनएस मंडयाल और परिधि ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वहीं, अनु व्यास, हीरा सिंह, महेश नेगी, ऋतिका, ईश्वर ठाकुर, राजेंद्र कुमार, देव राज शर्मा, भाव्या, रणजीत भारद्वाज, चंपा ठाकुर, सुनीता घांध्रव, नीतू शर्मा, सपना भारद्वाज, नीलमा, लता भारद्वाज, निशांत, चेतन चौहान, वीरेंद्र, रोहित सागर, प्रभा ठाकुर, पूनम राणा, नितिका चौहान सहित अनेक स्थानीय कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य कलाकारों नरेश भारद्वाज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

वहीं, मेले के तीसरे दिन लगातार हो रही बारिश ने व्यवस्थाओं को प्रभावित किया है। बारिश के चलते मेला मैदान में कीचड़ होने से दुकानदार दुकानें पूरी तरह नहीं सजा पाए हैं। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को सुधारने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई हैं। पंडाल में बजरी डालकर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें