फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के विरुद्ध लड़ाई हर नागरिक का सामाजिक दायित्व : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं से अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नशामुक्त अभियान के तहत वल्लभ महाविद्यालय मंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को चिट्टे व अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस व प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की त्रिस्तरीय रणनीति के तहत नशे की मांग में कमी, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास और आपूर्ति शृंखला पर कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही युवाओं से अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी एयर विंग के फ्लाइट कमांडर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन और लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सिंह ने डीजीपी का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने डीजीपी अशोक तिवारी, डीआईजी सेंट्रल रेंज राहुल नाथ, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी विनोद कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस और रोवर-रेंजर्स के स्वयंसेवकों सहित सैकड़ों विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें