फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग बस अड्डे में वाहनों के प्रवेश पर अब चुकानी होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। बस अड्डा करसोग में वाहनों के प्रवेश करने पर अब फीस चुकानी होगी। निजी बसों को हर चक्कर के लिए 53 रुपये शुल्क अदा करना होगा। रात्रि ठहराव के लिए प्रत्येक वाहन का 65 रुपये शुल्क चुकाना होगा। कार और जीप के प्रवेश पर 20 रुपये चुकाने पड़ेंगे। थ्री व्हीलर सहित दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर 10 रुपये शुल्क लगेगा।
विज्ञापन

करसोग बस अड्डे में यह व्यवस्था लागू हो गई है। इसी तरह से बस अड्डे में सब्जियों सहित जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों से भी प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। ऐसे वाहनों के लिए लोडिंग और अनलोडिंग के लिए 10 से 15 मिनट का समय तय किया गया है। नए बस अड्डे का निर्माण न होने तक प्रदेश बस अड्डा प्राधिकरण ने करसोग बस अड्डा ठेके पर दे दिया है। लिहाजा बस अड्डे में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए शुल्क भी तय कर दिया है। यातायात संचालक घनश्याम शर्मा ने बताया कि जब तक बस अड्डे का अपना भवन नहीं बन जाता तब तक 11 महीनों के लिए बस अड्डे को ठेके पर दिया है। अब बस अड्डे में वाहनों के प्रवेश पर शुल्क देना होगा।
यातायात संचालक घनश्याम शर्मा ने स्पष्ट किया है कि बस अड्डे में प्रवेश पर सिर्फ प्रवेश शुल्क वसूला जाएगा। इसे पार्किंग शुल्क न समझा जाए। वाहनों को बस अड्डे में पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। लोडिंग और अनलोडिंग के बाद वाहन को तुरंत प्रभाव से बस अड्डे से बाहर निकालना होगा। बस अड्डा प्राधिकरण ने करसोग बस अड्डे को 11 महीनों के लिए ठेके पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें