फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कारोना संक्रमित कुल्लू की महिला की मौत, 42 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। इसमें नौ जंजैहली, नौ सुंदरनगर, तीन करसोग, सरकाघाट पांच, मंडी पांच, छह मंडी सदर और शेष अन्य जगहों से हैं। इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कुल्लू की महिला की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

थुनाग के बीडीओ ऑफिस के 7 और एसडीएम ऑफिस का एक कर्मचारी पॉजिटिव निकला है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि 48 घंटे के लिए दोनों कार्यालयों को सैनिटाइज करने के लिए बंद कर दिया है। दोनों कार्यालयों के सभी कर्मचारियों के पहले कोविड टेस्ट होंगे। इसके बाद ही उन्हें कार्यालय आने की अनुमति मिलेगी। बीडीओ ऑफिस के जितने भी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट हुए वे सभी पॉजिटिव निकले हैं।
सीएमओ डॉ. देंवेद्र शर्मा कहा कि बुधवार को 44 कोरोना संक्त्रस्मित ठीक हुए हैैं। इनमें 39 का घरों में और पांच का कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा था। जिला में मरने वालों का आंकड़ा 25 और कोरोना के एक्टिव केस 496 हो गए हैं।
विज्ञापन

श्री लाल बहादुर मेडिकल कालेज नेरचौक में कोरोना संक्रमण से एक और महिला की मौत हो गई है। मृतक कुल्लू के डोभी गांव की रहने वाली थी। 70 वर्षीय महिला 19 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाई गई। उसे गंभीर हालत में 20 सितंबर को जिला कुल्लू से नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया था। वह शुगर और अन्य बीमारी से पीड़ित थी। 29 सितंबर को महिला को वेंटिलेटर पर रखा था। बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें