फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेला मैदान बना दलदल, कारोबार पर फिरा पानी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर राज्य स्तरीय देवता मेले में वर्षा से मेला मैदान में फैला कीचड़।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर देवता मेले में तेज बारिश से कारोबारियों की दुकानों में पानी घुस गया। कुछ अस्थायी दुकानें तेज हवाओं से क्षतिग्रस्त हुई हैं। शनिवार दोपहर को हुई तेज बारिश से मेला मैदान पानी से लबालब हो जाने से कारोबार भी चौपट हो गया। बारिश ने मेला कारोबारियों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

मेले में हिमाचल, राजस्थान, पंजाब और उत्तर भारत के राज्यों से चार सौ से अधिक कारोबारी आजीविका कमाने के लिए पहुंचे हैं। मेला कारोबारी मनीष, बशीर, देवेंद्र, कनिका, रोहिनी आदि ने बताया कि शुक्रवार देर रात और शनिवार को हुई बारिश ने मेला कारोबारियों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कुछ दुकानों में बारिश का पानी घुस जाने से नुकसान भी उठाना पड़ा है। मेला मैदान में कीचड़ फैल जाने से अब कारोबार भी प्रभावित होने की कगार पर है।
वहीं राज्य स्तरीय वालीबॉल और कुश्ती प्रतियोगिता में भी बारिश का खलल मुसीबत बना रहा। इस दौरान वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी बार-बार स्थगित करना पड़ा। कुश्ती के लिए आरक्षित मैदान में भी कीचड़ फैल जाने से दर्शकों को परेशानी झेलनी पड़ी। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि बारिश से सांस्कृतिक संध्याओं में भी दर्शकों की रौनक कम रही।
विज्ञापन

मेले में बार-बार बारिश होने से झूले कारोबारियों का कारोबार भी बुरी तरह से चौपट हो गया है। अब मेला समिति को भुगतान करने को लेकर भी कारोबारी असमंजस में हैं। कारोबारी अजय ने बताया कि 12 लाख से अधिक का खर्चा उन्होंने झूलों पर कर रखा है। अब बारिश के खलल से आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें