फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर परिषद के ईओ पर प्रमाण पत्र देने में आनाकानी करने का आरोप

Fri, 22 Aug 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक के डडौर वार्ड की पार्षद गीता देवी ने कार्यकारी अधिकारी पर उनके वार्डवासियों को प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर नकल देने में आनाकानी का आरोप लगाया है। पार्षद का कहना है कि वार्डवासी जब भी प्रमाण पत्र लेने पहुंचते हैं तो उन्हें पहले टैक्स जमा करने की बात कहकर खाली हाथ लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन

पार्षद के साथ रूप लाल, दीनू, संतराम, कमल मीणा, निर्मला, विमल, गुलाबी, नर्मदा और सुनीता ने भी आरोप लगाया कि स्कूल में दाखिले का समय चल रहा है, लेकिन उन्हें परिवार रजिस्टर नकल और बोनाफाइड सर्टिफिकेट तक नहीं मिल रहे हैं।
वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश ने कहा कि वीरवार को ही पांच लोगों को बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधूरे दस्तावेज होने पर साइन करने में समस्या आती है, जबकि पूरे दस्तावेज होने पर नगर परिषद की ओर से किसी भी कार्य में देरी नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें