फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल की समस्याओं का निराकरण करें विभाग

Sun, 06 Oct 2024 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में बोले उपायुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालय प्रबंधन की विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्राचार्य एसडी शर्मा ने अन्य सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय की लघु रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उपायुक्त ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों को समय अनुसार सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए। जिससे विद्यालय की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके और बच्चों को सहूलियत प्रदान की जा सके। उन्होंने विद्यालय में पानी की समस्या को लेकर बीबीएमबी अधिकारियों को जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय परिसर में 12 नए कैमरे लगाने की भी अनुमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कमेटी सदस्यों के साथ विद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, विद्यालय की किचन, डाइनिंग हॉल एवं अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को आवश्यक सुधार के लिए दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने 12वीं कक्षा का निरीक्षण किया एवं बच्चों से वार्तालाप करके उनके पक्ष को भी जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें