जोगिंद्रनगर की आदर्श कन्या पाठशाला में बॉक्सिंग रिंग। स्त्रोत स्कूल प्रबंधन
- फोटो : लहरपुर में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में बैठते यात्री।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्राएं अब मुक्केबाजी में दक्ष होंगी। शिक्षा विभाग ने कन्या पाठशाला में बॉक्सिंग रिंग तैयार करवाया है। यहां छात्राओं को मुक्केबाजी के गुर सिखाए जाएंगे। पांच लाख रुपये बॉक्सिंग रिंग पर खर्च किए हैं। बॉक्सिंग के खेल प्रशिक्षक छात्राओं को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देंगे।
आदर्श कन्या पाठशाला के खेल प्रशिक्षक उमेश कुमार, डीपीई मनोहर ने बताया कि एथलेटिक्स खेलों में तमन्ना, मधु, नैंसी, कशिश, मन्नत ठाकुर, लिजा, इशिता ठाकुर, अक्षरा, दिया, जैनिका ने पुरस्कार जीतकर स्कूल का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। लगभग सौ से अधिक छात्राओं को खेलों के लिए प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने कहा कि पांच सौ से अधिक छात्राओं के लिए बॉक्सिंग रिंग की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। संवाद