दवाड़ा फ्लाईओवर का क्षतिग्रस्त हिस्सा तोड़ा गया। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन में पंडोह-टकोली बाईपास प्रोजेक्ट के अहम हिस्से दवाड़ा फ्लाईओवर का 60 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ दिया गया है। शेष 20 मीटर भाग का कार्य अभी बाकी है। एनएच से गुजर रहे वाहन सवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता से रात के समय पांच घंटे यातायात रोककर किया जा रहा है।
12 मीटर चौड़े इस फ्लाईओवर का पिलर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस बार मानसून के दौरान भारी चट्टानों के गिरने से फ्लाईओवर को गंभीर नुकसान पहुंचा था। एनएचएआई और विशेषज्ञों के निरीक्षण के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ने का निर्णय लिया गया। कार्य 15 अक्तूबर से शुरू हुआ है और 31 अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना है। उधर, शापुर्जी पलोंजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि फ्लाईओवर के 80 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े हिस्से को तोड़ने का कार्य जारी है। संवाद