फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंदोलन को माकपा ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। संधोल अस्पताल में चरमरा चुकीं स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की पर संधोल क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं के नेतृत्व में रविवार से शुरू हुए आंदोलन को माकपा ने भी समर्थन दिया है। माकपा नेता भूपेंद्र सिंह ने मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार और स्थानीय विधायक को चेताया है कि यदि जल्द संधोल अस्पताल की दशा न सुधारी तो उनका संगठन इस अनशन में सीधे तौर पर शामिल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 में महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन किया था तो उस समय स्थानीय विधायक ने 100 दिनों के भीतर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करवाया था। समय बीतने के साथ विधायक अपने वादे भूल गए। इसके अलावा संधोल में एसडीएम कार्यालय खोलने का वादा भी किया था, जो सिर्फ कोरी घोषणा ही साबित हुई।
उन्होंने मांग की अस्पताल में तुरंत दो एमडी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, और रेडियोलॉजिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञों के खाली पदों को तुरंत भरने सहित अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण और सुविधाएं बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें