फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चरस और अफीम मामले में आरोपी को न्यायालय ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुलिस सदर थाना ने शनिवार को चरस और अफीम के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी कुल्लू से बिलासपुर जा रहा था। सदर पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर लगभग 1:45 बजे फोरलेन सिलाकीपड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मनाली से बिलासपुर जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया, जिसकी जांच करने पर उसके पास से 157 ग्राम अफीम और 207 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुमत राम, निवासी बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें