फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दंपती ने पैसों से भरा पर्स लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुुलिस चौकी मंडी में शनिवार को दंपती ने पैसों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। लेखराज शर्मा पिपलांग भुंतर निवासी शनिवार अपराह्न सवा चार बजे चौहाटा बाजार स्थित गिफ्ट सेंटर में खरीदारी करके लौट रहे थे। दुकान से निकलने पर उन्होंने अपना पर्स बैग में रखा, लेकिन वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्स में 11367 रुपये, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड रखे थे। जब वह कुछ दूरी पर पहुंचे तो पर्स अपने पास नहीं पाया। उन्हें शहरी चौकी प्रभारी एसआई मदन लाल की ओर से मोबाइल नंबर पर फोन कर शहरी चौकी बुलाया। वहां पहुंचने पर प्रभारी ने उन्हें उनके पर्स के बारे जानकारी दी।
पर्स में रखे सामान की पहचान करने के बाद उन्हें पर्स लौटा दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि नगर निगम सन्यारड़ वार्ड निवासी मस्त राम पत्नी के साथ शहरी चौकी पहुंचे और पैसों से भरा पर्स जमा करवाया। लेखराज ने बताया कि वह कुल्लू से मंडी आए थे। वह अपने ससुराल गागल में किसी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। इस दौरान दुकान में खरीदारी करने के बाद उनका पर्स गिर गया। लेखराज ने दंपती और शहरी चौकी प्रभारी का ईमानदार के लिए आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें