फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के आंदोलन में आदिवासियों और दलितों का योगदान अहम : डॉ. चमन

विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज मंडी में जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी में की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास आदिवासी और दलित समुदायों के साहस, त्याग और बलिदान के बिना अधूरा है। मुख्यधारा के इतिहास लेखन, मीडिया और सिनेमा में उनके योगदान को अपेक्षित स्थान नहीं मिला। यह बात वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कही।
विज्ञापन

जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का विषय आजादी के आंदोलन में आदिवासियों और दलितों की भूमिका रहा। डॉ. चमन ने संथाल विद्रोह, बिरसा मुंडा के उलगुलान और झलकारी बाई, ऊदा देवी सहित वीर-वीरांगनाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने डीसी दिनकर की पुस्तक में 400 से अधिक वीर-वीरांगनाओं का विवरण होने की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोनिका पंचानी ने की। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजकुमार ठाकुर ने बताया कि 1 से 15 नवंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। छात्रा धनलक्ष्मी ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें