फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी

Sun, 17 Mar 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-3 का कार्य कछुआ गति से चलने और इससे लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में देश के हर कोने में बनाए जा रहे हाईवे के लिए केंद्रीय मंत्री को बधाई दी और ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर योजना के तहत बन रहे हमीरपुर-मंडी हाईवे की निर्माण की स्थिति से अवगत करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि इस हाईवे के निर्माण से पेश आ रही दिक्कतों को लेकर जनता ने विभिन्न माध्यमों से आवाज उठाई है। इस कार्य से लोगों के मकान, जमीनों को नुकसान हुआ है। पानी की पाइपलाइन टूटीं हैं, लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा। लोगों को अस्पताल, स्कूल और कार्यालयों तक पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य धीमी गति से चला है और जो काम हो रहा है, उसमें गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को अति शीघ्र सुलझाकर कछुआ गति चल रहे हमीरपुर-मंडी हाईवे निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता को लेकर भी संबंधित अधिकारियों, कंपनी और ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें