फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली के कांडा में देवदार के लकड़ी से भरी जीप पकड़ी

Sun, 17 Mar 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जंजैहली कांडा के पास देवदार की लकड़ी के साथ पकड़ी गई जीप
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जीप से देवदार की लकड़ी बरामद की है। सिराज घाटी के जंजैहली क्षेत्र में गुपचुप तरीके से देवदार की लकड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पकड़े गए वाहन सहित लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही वाहन चालक और मालिक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता वन खंड अधिकारी छड़यांद देश राज, सुनील कुमार और मदन लाल ने बताया कि 15 मार्च को वे विश्राम गृह जंजैहली के समीप रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात 11:00 बजे जंजैहली की तरफ से आ रही एक जीप को जांच के लिए रोका गया। इसमें दो लोग सवार थे। जांच के दौरान वाहन में देवदार के 38 स्लीपर विभिन्न माप के पाए गए। इन पर किसी तरह का मार्का या विभागीय चिह्न भी नहीं था।
पूछताछ करने पर चालक और दूसरा व्यक्ति लकड़ी की वैधता के कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। पकड़े गए लोगों की पहचान वाहन मालिक मनीश कुमार पुत्र विजयपाल गांव चलारू तहसील करसोग और चालक भीमा राम पुत्र नानक चंद गांव भंडारनु डाकघर और तहसील करसोग के रूप में हुई है। डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी तिरुमल राजू एसडी वर्मा ने कहा कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस दल ने वाहन को जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें