फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चंडीगढ़ से स्पीड पोस्ट भेजा था शिकायत पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विस क्षेत्र की एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य पर तबादले के नाम पर पैसे लेने के वायरल शिकायत पत्र मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन

नौ मार्च के मामले में पुलिस को चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित डाकघर से सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं, जहां से इस पत्र को स्पीड पोस्ट किया गया था। इसके साथ ही मोबाइल टावरों के डंप डाटा को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। इसमें कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों का पता चला है। डाक विभाग से मिले सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के साथ सुंदरनगर पुलिस ने क्षेत्र के मोबाइल टावरों के डंप डाटा को भी दूरसंचार कंपनियों से लिया है।
पुलिस ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया है। डाक विभाग से मिली सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर तस्वीर साफ होगी। मोबाइल टावरों से मिले डंप डाटा से मिले संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल्स को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

....
नाचन विधानसभा क्षेत्र के स्कूल के प्रधानाचार्य के वायरल पत्र मामले में पुलिस को चंडीगढ़ डाकघर से सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। मोबाइल टावरों के डंप डाटा को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसमें कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों का पता चला है। जल्द जांच पूरी कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

-भारत भूषण, डीएसपी सुंदरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें