फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को संस्कृति और प्रकृति से जोड़ेगी समिति : सोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। अमृता सेवा समिति सरकाघाट इकाई की ओर से वीरवार को सरकाघाट में एक अभियान शुरू किया। इसके माध्यम से समाज को संस्कृति और प्रकृति से जोड़ने का संकल्प लिया है। समिति अध्यक्ष सोमा राणा ने बताया कि समिति चार मुख्य घटकों को लेकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इसमें गोसेवा, योग सेवा, मानव सेवा और पौधों का संरक्षण और संवर्धन करना प्रमुख है। समिति की ओर से 100 स्कूलों व 50 पंचायतों में योग शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षण देने का निर्णय व एक हजार से अधिक पौधे लगाने का भी लक्ष्य रखा है। उन्होंने आम जनता से सेवा समिति से जुड़ने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें