फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शक्कर में मिला रंग और पनीर भी निकला मिलावटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की गई सैंपलिंग में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। पनारसा से लिया गया शक्कर का सैंपल जांच में अनसेफ पाया गया है। जांच में शक्कर में रंग मिलाए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, पनारसा से ही लिए गए पनीर के सैंपल में मिल्क फैट की मात्रा निर्धारित मानकों से कम मिली है। इसके चलते पनीर को सब स्टैंडर्ड घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह झीड़ी से लिया गया गाय के घी का सैंपल भी गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतरा। जांच में घी में दूध से प्राप्त फैट के अलावा दूसरे फैट की मौजूदगी पाई गई, जिसके चलते इसे भी सब स्टैंडर्ड घोषित किया गया है। लोहारा से लिए गए पैकेट बंद घी और पनीर के दो सैंपल मिसब्रांडेड पाए गए हैं। पैकेट के बाहर जरूरी चीजें अंकित नहीं थीं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में सामने आए इन मामलों में शक्कर को अनसेफ घोषित किया जाना सबसे गंभीर है। खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत अनसेफ खाद्य पदार्थ को मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

विभागीय आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग समय-समय पर बाजारों में निरीक्षण और सैंपलिंग करता है। उपभोक्ताओं के लिए भी जरूरी है कि वे पैकिंग पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि, सामग्री का विवरण और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संबंधी जानकारी देखकर ही सामान खरीदें।
खाद्य सामग्रियों के 21 सैंपल भरे
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नेरचौक, डडौर और आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के 21 सैंपल भरे हैं। इनमें चावल, दलिया, विभिन्न प्रकार की दालें, नमकीन, दूध और मिल्क पाउडर सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें