सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला के अंकुरम वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छ
नेरचौक (मंडी)। सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला के अंकुरम वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को प्रधानाचार्या एकता के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, विशेष अतिथि एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लेख राज राणा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और स्कूल प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य कक्षाओं के छात्रों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध किया। समारोह में प्रधानाचार्या, मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने शैक्षणिक, खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। प्रधानाचार्या एकता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि स्मृतिका नेगी ने कहा कि छात्रों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कॅरिअर का चयन करना चाहिए।
सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल बगला के अंकुरम वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छ