फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूल में छात्रा की पिटाई मामले में पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Sat, 06 Dec 2025 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में आठवीं कक्षा की छात्रा की एक अध्यापिका द्वारा कथित पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को जांच तेज कर दी। पुलिस की एक टीम ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने पीड़ित छात्रा और आरोपी अध्यापिका के बयान कलमबद्ध किए हैं। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की पुष्टि की जा सके। बीते वीरवार को छात्रा की मां ने पुलिस थाना गोहर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, स्कूल की एक महिला अध्यापिका ने उनकी बेटी को न केवल थप्पड़ मारे, बल्कि बालों से पकड़कर घसीटा भी। छुट्टी के बाद घर पहुंची छात्रा ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
स्कूल के प्रधानाचार्य कश्मीर सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन स्कूल में किसी भी शिक्षक या विद्यार्थी ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम करीब सवा चार बजे छात्रा के पिता ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने मामले की लिखित जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी है, ताकि विभागीय स्तर पर भी उचित संज्ञान लिया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज इस केस में अहम सबूत साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें