फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चालक-परिचालक भाई-भाई, लेकर रहेंगे पाई-पाई.. के नारों से गूंजा बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन को दिया 24 तारीख तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चालक-परिचालक भाई-भाई, लेकर रहेंगे पाई-पाई... ये नारे शुक्रवार को मंडी बस स्टैंड पर एचआरटीसी चालकों और परिचालकों ने गेट मीटिंग के दौरान लगाए। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन मंडी क्षेत्र के प्रधान राकेश जम्वाल ने बताया कि चालकों और परिचालकों का 120 महीनों का नाइट ओवरटाइम अलाउंस और एरियर का बकाया देने को है।
एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मंडी यूनिट के प्रधान रूप लाल नेगी ने बताया कि सरकारों से हर बार मांग ही की जा रही है जबकि मांग को कोई भी सरकार पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर 24 तारीख तक कोई समाधान नहीं निकाला गया तो उसी रात को एचआरटीसी के पहिए रोक दिए जाएंगे और मांगे पूरी न होने तक यह हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर में एचआरटीसी के कर्मियों ने की गेट मीटिंग

धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों ने लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को धर्मपुर इकाई में चौथे दिन भी गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता, ओवरटाइम भत्ता, नाइट ओवरटाइम भत्ता और 2016 वेतन आयोग के एरियर सहित अन्य लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। 9 से 23 जून तक चल रहे प्रदेशव्यापी गेट मीटिंग अभियान के तहत कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। मंडी डिवीजन चालक यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें न्यायसंगत हैं और उनका जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें