जोगिंद्र नगर में दरकोटी के समीप हांफी परिवहन विभाग की बस। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव में उपस्थित छात्र व शिक्षक।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर से तरेंबली-खुड्डी रूट पर रवाना हुई एचआरटीसी की बस महज 14 किलोमीटर का सफर तय कर दरकोटी में हांफ गई। इससे यात्रियों को 15 से 20 किलोमीटर का सफर दूसरी बस में करना पड़ा। यह बस शुक्रवार दोपहर बाद रवाना हुई थी।
बस में सवार यात्रियों गौरव, अभिषेक, देशराज, सुरजीत, कमला देवी, रोशन लाल आदि ने बताया कि करीब 34 सवारियां कोलंग, खुड्डी और तरेंबली के लिए बस में सवार हुई थीं। करीब पौने घंटे के बाद परिवहन निगम की अन्य बनोण- झमेड़ बस में यात्रियाें को भेजा गया। क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने कहा कि बस में तकनीकी खामी के चलते ऐसी समस्या से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यवस्था में और अधिक सुधार लाया जाएगा।
मंडी शहर में हांफी इलेक्ट्रिक बस, ट्रैफिक रूट बदला
मंडी। मंडी शहर में सेरी मंच के पास एचआरटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस शुक्रवार शाम के समय हांफ गई। इससे शहर में जाम लग गया। ऐसे में यहां यातायात रूट बदलना पड़ा। इलेक्ट्रिक बस के हांफने की सूचना पर एचआरटीसी के मैकेनिक मौके पर पहुंचे और बस को दुरुस्त करने में जुट गए।