फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिहरी स्कूल में पुरस्कार हासिल कर चहके मेधावी

विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र के टिहरी स्कूल में वा​​र्षिक समारोक में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
कटौला (मडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति कटौला के प्रधान गोपाल सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य और स्कूल अध्यापकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। इसमें पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, एकांकी और नशाबंदी को लेकर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मुख्यातिथि को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत व शिक्षा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने वर्ष भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को स्मृतिचिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया। पुरस्कार हासिल करने वालों में हिमांशु, रोहिणी, लक्षिता, हिमानी, सोनाली, विनोद, शुभम, निशांत, वर्षा, हितेश, अराधना, नित्या, गीतांजलि, आस्था, मनिका, वंदना, हिमानी, काव्या, लक्षिता, कनिका, भवानी, हितेश, रीतिका, नीतु, सोनाली, अनिता, रेखा, रोहिनी, हिमाशु, मिताली, वंशिका शामिल रहे। इसके अलावा चांदनी, साक्षी, अंकिता, कोमल, भूमिका, अनिता, रजनी, दीपिका, मनोज, स्मृति, तुनेश, मोहित, पीयूष, मिताली, शुभम, दिनेश, भारत, राधिका, उमेश, सोनाली, शिवानी, विनोद, निशांत, कंचन, मयंक सहित अन्य मेधावियों को भी पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें