फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ब्यास में गिरी महिला का शव पंडोह बांध में मिला, घास काटते वक्त नदी में गिरी

Fri, 30 May 2025 02:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह डैम से एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान हुरला-थरास की रहने वाली 55 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। मीरा देवी 18 मई को नगवाईं पूल के पास घास काटते समय ब्यास नदी में गिर गई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगवाईं के पास 18 मई को घास काटते वक्त ब्यास में गिरी महिला का शव वीरवार को पंडोह बांध से बरामद हुआ। पंडोह बांध पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने महिला के शव को देखा तो सूचना पंडोह पुलिस चौकी को दी।

विज्ञापन


पंडोह पुलिस चौकी और मंडी सदर थाना की टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और महिला के शव को पानी से निकाला। शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया। भुंतर थाना से ज्ञात हुआ कि एक महिला 18 मई को ब्यास में गिर गई थी। इसके आधार पर महिला के परिजनों को शिनाख्त के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया।

महिला के बेटे रविंद्र सिंह ने शव की शिनाख्त की
शव की पहचान मीरा देवी पत्नी दिवंगत लुदर चंद निवासी थरास डाकघर हुरला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें